आर्मी का जवान हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चिनौरी गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक और आर्मी जवान के लापता होने की खबर सुर्ख़ियों में आ रही है। बताया जा रहा है कि, 11 फरवरी के बाद से जवान का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

मिली  जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान तोषण कुमार दर्रो 35 वर्ष के रूप में हुई है। जिनकी पोस्टिंग 2012 से हुई है और उनकी पोस्टिंग पहले असम में थी।परिजनों का कहना है कि छुट्टी समाप्त होने के बाद जवान को अपनी बटालियन में वापस ज्वाइन करना था, लेकिन उसने बटालियन में भी ज्वाइनिंग नहीं दी।

परिवार वालो ने जवान से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि, जवान छुट्टी में घर आया था और परिजनों ने जवान से झांसी रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को आखिरी बार बात की थी। गौरतलब है कि, झांसी रेलवे स्टेशन में बात होने के बाद से जवान का फोन बंद बता रहा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related