CG Weather News : बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानें प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। गुरुवार-शुक्रवार( thrusday- friday) को हुई बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार( saturday) को भी रायपुर( raipur) सहित कुछ जिलों में हल्की बरसात दर्ज हुई है। इस बीच प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस( celsiu) से नीचे उतर आया है। कई स्थानों पर यह सामान्य से 2 डिग्री तक कम मापा गया है। रविवार को भी कुछ जिलों में आंधी चलने और बारिश होने के आसार है।मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से भी कम पहुंच गया है। रायपुर में यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस( celsius) तक कम है। वहीं जगदलपुर और दुर्ग में भी इसे सामान्य से एक डिग्री कम मापा गया है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य है।

एक-दो स्थानों पर बरसात ( rainfall)संभावना

प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में दक्षिणी हवा का आना अब भी जारी है। ऐसे में 24 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। विपरीत हवाओं का मिलन क्षेत्र होने की वजह से रविवार ( sunday)को भी अंधड़ के साथ एक-दो स्थानों पर बरसात की संभावना बन रही है। इसका क्षेत्र मुख्य तौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर( bastar) संभाग ही बताया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related