CG WEATHER: जशपुर में पड़ी पहली बार पाला, खेतों पर बिखरी बर्फ जैसी सफेदी 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER: जशपुर। नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। जशपुर जिले में इस मौसम में पहली बार खेतों पर पाला जमता दिखाई दिया। रविवार सुबह पूरे क्षेत्र में पुआल और फसलों पर बर्फ जैसी सफेद परत नजर आई, जिससे ठंड का असर साफ महसूस किया गया।

बीती रात जशपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंडरापाठ क्षेत्र के लोगों ने मौसम में आई इस तेज ठंड को बर्फीली रात के रूप में महसूस किया। केवल जशपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड के तेवर तेज हो गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पाँच दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। इसी क्षेत्र के अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related