CG VIRAL VIDEO : चलती कार की छत पर बैठी युवती, वीडियो वायरल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO: Girl sitting on the roof of a moving car, video goes viral…

रायपुर/दंतेवाड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल होने की दीवानगी अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवती ने चलती कार की छत पर बैठकर वीडियो बनवाया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए ₹2300 का जुर्माना ठोका।

पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में युवती को सातधार ब्रिज पर चलती कार की छत पर बैठे देखा जा सकता है। यह करतब न केवल यातायात नियमों की खुली अवहेलना है बल्कि जान जोखिम में डालने वाला खतरनाक स्टंट भी है।

जानकारी के मुताबिक, स्टंट करने वाली युवती एक पुलिसकर्मी की बेटी है। युवती के पिता जगदीश पाटीदार उसी इलाके के थाने में पदस्थ हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने तुरंत जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। जांच के बाद कार मालिक पर ₹2300 का चालान काटा गया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी दंतेवाड़ा से एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 6 युवक चलती कार की डिग्गी और दरवाजे पर लटककर स्टंट करते दिखे थे। पुलिस ने सभी युवकों पर ₹3100-₹3100 का चालान किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related