CG VIRAL VIDEO : राजधानी रायपुर में महिला डॉक्टर से साधुओं के भेष में ठगी …

Date:

CG VIRAL VIDEO: A woman doctor was duped in the guise of a saint in the capital Raipur…

रायपुर, 27 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में एक महिला डॉक्टर के साथ साधुओं के भेष में आए दो अज्ञात लोगों द्वारा अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला डॉक्टर 26 सितंबर को दोपहर लगभग 3 बजे शंकर नगर स्थित सुधा सूरज फर्टिलिटी केयर क्लिनिक में अपने स्टाफ के साथ बैठी थीं। तभी साधुओं के वेश में दो अज्ञात व्यक्ति खिड़की से झांकते हुए क्लिनिक में घुस गए।

शुरुआत में स्टाफ ने उनसे पैसे देने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए। इसके बाद वे सीधे डॉक्टर के केबिन की ओर बढ़े। रिसेप्शनिस्ट ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे डॉक्टर के पास पहुंच गए।

अचानक दोनों ने डॉक्टर को हिप्नोटाइज किया और भगवान के नाम पर धमकी देकर 9 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

पीड़िता ने अगले दिन ट्रांजेक्शन और सीसीटीवी फुटेज देखकर ठगी की जानकारी पुलिस को दी। खम्हारडीह थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...