CG VIDEO : स्वतंत्रता समारोह के दौरान दिखा ‘पंचायत-3’ का सीन

Date:

CG VIDEO: Scene of ‘Panchayat-3’ seen during the independence ceremony

मुंगेली। मुंगेली जिले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक रहे। शांति के प्रतीक कबूतर छोड़ा गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाया गया वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल द्वारा उड़ाया गया कबूतर सीधे जमीन पर आ गिरा।

वही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने वीडियो बना कर यूट्यूब में डाल दिया जो किसी फिल्मों की सिन से तुलना कर लोग बहुत मजाक उड़ाते नजर आ रहे है। वही चौक चौराहे , चाय दुकान, पान ठेला में वीडियो और फिल्म की वीडियो को देख कर बहुत ज्यादा ठहाके लगाते नजर आए। वीडिया वाइरल होने के बाद लोग लोगों ने इसकी शिकायत भी की।

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की चूक –

श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा था। मुख्य अतिथि पुन्नूलाल मोहले,कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक, अन्य नेता मंच उपस्थित रहे। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम दाउपारा के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विक्षिप्त महिला शामिल होकर नाच रही थी लगभग तीन मिनट नाचने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई।

वह जब धारदार हसिया को लेकर बच्चों के बीच प्रदर्शन कर रही थी। महिला को जब बच्चों से हटाया गया तब वह मंच के सामने आकर नाचने लगी और फिर बच्चों के बीच गई और नाचना भूल गई । वही पास में खड़े पुलिस कर्मी ने महिला पुलिस को बुलाकर शान्ति पूर्वक महिला को बच्चों के बीच से बहार निकलवाया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related