CG University News: यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी, एग्जाम में बता दिया एब्सेंट

Date:

CG University News: Major Irregularity in University Results—Students Marked Absent in Exams

 

CG University News: बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रार के ऑफिस का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया की जिन छात्रों ने परीक्षा दी ,उन्हें यूनिवर्सिटी ने गैर हाजिर दर्शा दिया और कई छात्रों के एक विषय में समान नंबर दे दिए गए।

रजिस्ट्रार ने स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ अन्याय नहीं होने और सात दिन में आंसरशीट की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया है।

दरअसल यूनिवर्सिटी ने जो परिणाम जारी किया है, उसमें बड़ी गड़बड़ियां सामने आई है। बीकॉम और एलएलबी का रिजल्ट केवल 25.86 प्रतिशत आया है। कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें जीरो नंबर मिले हैं।

इससे नाराज लॉ के स्टूडेंट्स ने एनएसयूआई नेताओं के साथ यूनिवर्सिटी में तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं, उन्हें भी गैर हाजिर बता दिया गया है। साथ ही जिन स्टूडेंट्सने 4-4 सप्लीमेंट्री कॉपी लेकर लिखा है, उन्हें 5 नंबर मिले हैं। इसके अलावा कई स्टूडेंट्स को एक ही विषय में समान नंबर दे दिए गए हैं।

स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी कि अगर मामले में फौरन कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related