CG suspended News : रिश्वत लेना बाबू को पड़ा भारी, स्वास्थ्य विभाग ने किया निलंबित

Date:

CG suspended News :रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेली जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी बृजेश कुमार सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही आज स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और एक्शन लेते हुए आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुंगेली ने आदेश जारी किया है।

CG suspended News : बता दें कि ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 5 जुलाई को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी और अन्य भुगतानों के एवज में बृजेश सोनवानी ने उनसे 61,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 7,000 रुपये की रिश्वत ले चुका था।

CG suspended News : इसके बाद ACB ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इसी दौरान मंगलवार को बृजेश सोनवानी को तखतपुर स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे पर बुलवाया गया, जहां वह शिकायतकर्ता से शेष 54,000 रुपये लेते ही ACB की टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

Discussion over Tea पत्रकार दीपक तिवारी कवर्धा शहर में इन दिनों...