CG Sarpanch’s Hooliganism: Employee in Critical Condition Due to Sarpanch’s High-Handedness; Case Registered
CG Sarpanch’s hooliganism : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बेंदरकोना गांव में सरपंच ने अस्पताल कर्मचारी के सिर को दीवार पर पटक दिया। घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी को लेकर सरपंच ने अपना आपा खो दिया और कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
उसे आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सार्वजनिक पदों पर बैठे लोग कानून को अपने हाथ में लेने लगे हैं? क्या लोगों में कानून का खौफ़ कम हो गया है?

