CG RAPE BREAKING : शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAPE BREAKING : Rape of minor girl student in Government Girls Residential School

सुकमा। राजधानी से 415 किलोमीटर दूर सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर आवासीय विद्यालय में पहुंचे। वहीं, मंत्री कवासी लखमा ने घटना की जांच के आदेश दिए है। एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है। आश्रम अधीक्षक और स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है। सुकमा एसपी ने किरण चौहाण ने आठ सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में कोंटा एडिशनल एसपी गौरव मंडल के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए है। मंत्री ने पूरे मामले पर कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर इस मामले की जानकारी ली है। साथ ही इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी कौन है और कैसे इस कृत्य को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। मंत्री लखमा ने मामले पर कहा कि इस घटना की निंदा करते है। कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...