CG PRINCIPALS’ SUSPENSION: शिक्षा विभाग में हड़कंप, स्कूलों के प्रिंसिपल पर गिरी गाज!

Date:

CG PRINCIPALS’ SUSPENSION: Turmoil in the Education Department—The Axe Falls on Principals of  Schools!

CG PRINCIPALS’ SUSPENSION:  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में CG Board 10वीं और 12वीं परीक्षा में निराशाजनक परिणाम आने पर आठ स्कूलों के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है और 14 अन्य प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी है।

जिला शिक्षा विभाग की समीक्षा में सामने आया कि कुछ स्कूलों में 30 से 47 फीसदी छात्र की पास हो सके हैं।

इसे स्कूल शिक्षा विभाग ने लगातार खराब प्रदर्शन और शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट को गंभीर लापरवाही माना है और प्रिंसिपल्स के खिलाफ कार्रवाई की है।

विभाग का मानना है कि पीएमश्री स्कूलों को मॉडल संस्थान माना जाता है, वहां से बेहतर रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

इस साल 10वीं बोर्ड रिजल्ट में बालोद जिला 29वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि 12वीं में जिले की रैंक 30वीं रही।

शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को चेतावनी दी है कि आने वाले समय में कमजोर परीक्षा परिणाम मिलने पर कार्रवाई जिम्मेदार अफसरों और शिक्षकों पर की जाएगी।

विभाग अब नियमित मॉनिटरिंग और अकादमिक समीक्षा पर जोर देने की तैयारी में है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related