CG POLITICS: Former CM Bhupesh Baghel will go to Delhi today amid split in Congress..
रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल का आज दिल्ली दौरा है। वे दोपहर 1.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं आज रात पूर्व सीएम बघेल दिल्ली में ही विश्राम करेंगे।
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही भूपेश बघेल सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी वक्त भारत जोड़ो यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर अंबिकापुर में समाप्त हुई थी। लेकिन अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बीच राहुल गांधी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
राहुल गांधी ने यात्रा स्थगित कर दी थी –
दरअसल, सोनिया गांधी के नामांकन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा बीच में रोक दी थी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिन के लिए बंद कर दी गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई थी।

