CG POLITICS : क्या 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम रमन सिंह ने मानी हार ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Did former CM Raman Singh admit defeat before the 2023 assembly elections?

रायपुर। क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान ली है ? इन दिनों सवाल राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय है।

दरअसल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में चेताया कि 51 फीसदी वोट नहीं मिले, तो भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। रमन सिंह ने कहा पिछले 3 चुनावों में छोटे दलों के वोट बंटवारे का फायदा मिला था व तब जाकर भाजपा की सरकार बन पाई थी। अब कांग्रेस से सीधी टक्कर से सरकार बनाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी।

बताते चलें कि भाजपा की अंतरकलह किसी से छुपी नहीं है। नेताओं के आपस के झगड़े अक्सर भाजपा में चर्चा का विषय बने रहते हैं। पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से कार्यकर्ता भी नाराज है। वही, एक्सपर्ट का मानना है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के पास कोई ऐसा चेहरा भी नहीं है जो चुनाव जिता सके।

ऐसे समय में पूर्व सीएम का बड़ा बयान राजनीतिक हलचल का विषय बन गया है। अब यहां संघ की भूमि पर अंदरूनी तौर में चर्चा हो रही है। क्या वाकई में 2023 भाजपा के लिए फिर से बुरा साबित होने वाला है ?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related