CG POLITICAL NEWS : प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-देश की संपत्ति को बेच रहे है मोदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते कहा संविधान में लोगो की सबसे बड़ी शक्ति यह मिली है कि वह स्वतंत्र रूप से वह अपने नेता चुन सके। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा में देश की संस्कृति सुरक्षित नहीं है। जितने भी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अपनी सारी धन दौलत आंदोलनों में लुटा दिया। स्वतंत्र सेनानियों के खूनो से देश को आजादी मिली। कांग्रेस की सरकार बनने पर न्याय की 5 गारंटी पूरी होगी। देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देखने को मिली है। यह बात मोदी जी कभी नहीं बतायेंगे देश हाल क्या है? देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार है और 30 लाख पद खाली पड़े है। 5 सालों में मोदी ने कोई भी पदों में भर्ती नहीं की। बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है। महंगाई चरम सीमा पर है सभी वस्तुओ का रेट बढ़ गये है। देश में आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुयी है। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। देश के निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिला सुरक्षा के मामले में मोदी का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओ के प्रति अत्याचार बढ़ गया है। हाथरस मामले में महिला को जला कर मार डाला गया है और मोदी सरकार में महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं है।

PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने खदान बनाया और लोगो को रोजगार दिलवाया। कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान दिया और सभी समाजों को आगे बढ़ाने का काम किया। मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को खदाने दे दी। मोदी ने लोगों से रोजगार छीना, जमीन छीनी। जनता का जागरूक होने की जरूरत है जिससे देश में बदलाव आ सके। मोदी ने रोजगार के माध्यम बंद कर दिये। केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर नारी न्याय के माध्यम से महिलाओं को सालाना 1 लाख देगी और सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। मोदी ने अरबपतियों से चंदा लिया है। ऐसे कंपनियों से चंदा लिया है जिन पर उन्होंने पहले छापा मरवाया और चंदा लिया, उन पर केस बनाया, उनके बाद उनके केस भी बंद कर दिये और छापा मारना भी बंद कर दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के लिये एमएसपी का कानून बनाया जायेगा। खेती के जितने भी उपकरण है उस पर से जीएसटी हट जायेगा। किसानों का फसल नुकसान होता है तो 30 दिनों के अंदर नुकसान का भुगतान हो जायेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related