CG POLITICAL: कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने थामा BJP का दामन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL: रायपुर। रायपुर जिला पंचायत में अब भाजपा का कब्जा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्य़क्ष चुने गए हैं। कांग्रेस को यहां करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री टंकराम वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में पार्टी का गमछा पहनाकर तारक को सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस समर्थित अन्नू तारक ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित नवीन अग्रवाल के पक्ष में मतदान किया है।

 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवीन अग्रवाल जिला पंचायत अध्य़क्ष चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वतन चंद्राकर को दो वोटों से मात दी है। उन्होंने 9 वोट प्राप्त किए। बता दें कि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। यहां भाजपा और कांग्रेस ने 8-8 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। अध्यक्ष का चुनाव 5 और फिर 12 मार्च को टालकर 20 मार्च को रखा गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related