CHHATTISGARH : Chhattisgarh Police cornered in High Court over arrest!
बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस की एक गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। आरोप है कि निश्चिंत वत्स को 29 जून को यूपी के शामली से हिरासत में लेने के बाद ट्रांजिट रिमांड नहीं लिया गया और उसे सीधे अंबिकापुर ले जाया गया।
याचिका में दावा है कि 30 जून को अंबिकापुर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड लिया गया। अब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है।
CHHATTISGARH : स्कूल शिक्षा मंत्री की प्रेसवार्ता, जानिए क्या कुछ बोलें…
याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी और उसके बाद की न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है। कोर्ट के जवाब के बाद ही मामले की तस्वीर और साफ होगी।
