CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: Meenal Chaubey’s huge lead, Deepti Dubey lagging behind, BJP’s dominance in Dhamtari
रायपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तृतीय चरण की गिनती के बाद तक मीनल चौबे को 93,958 वोट मिल चुके हैं, जबकि कांग्रेस की दीप्ति दुबे 47,554 मतों के साथ पीछे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी 46,404 वोटों से आगे हैं, जिससे रायपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की संभावना मजबूत हो गई है।
धमतरी में भाजपा की मजबूत स्थिति –
धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा 19,039 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, पार्षद चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है—
भाजपा : 28 सीटों पर आगे
कांग्रेस : 7 सीटों पर आगे
निर्दलीय : 5 सीटों पर बढ़त
सूरजपुर जिले में भाजपा को बढ़त –
जरही नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी पुरन राजवाड़े 244 वोटों से विजयी हुए।
प्रतापपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मानती सिंह ने 400 वोटों से जीत दर्ज की।
इस निकाय में भाजपा ने 6 वार्डों में, कांग्रेस ने 8 वार्डों में और निर्दलीय ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की।
भटगांव नगर पंचायत में भाजपा की परमेश्वरी राजवाड़े 829 वोटों से विजयी रहीं।
नगर निकाय चुनावों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन –
इन चुनावी नतीजों से साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
