CG News : दर्दनाक हादसा…आंगनबाड़ी जाने निकली दो बहनों की नाले डूबी, हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना चांदनी बिहारपुर के नवगई की है।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के नवगई की रहने वाली दोनों बहन 6 वर्षीय पूनम व 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में झुरहा नाला के किनारे अमरूद खाने चले गए और वहीं झुरहा नाले को पार करते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related