CG NEWS : अचानक नदी में आई बाढ़, 5 वर्षीय पोती के साथ बह गई दादी, फिर …

Date:

There was a sudden flood in the river, the grandmother got washed away with her 5-year-old granddaughter, then…

कबीरधाम। जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है, जहां दादी और पोती नदी में बह गई। दोनों खेत में धान रोपा लगाने गई थी। वही काम पूरा करने के बाद नदी में हाथ-पांव धोने चली गईं। उसी समय अचानक आई बाढ़ में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, बोड़ला थाना के मूढ़घुसरी मैदान में दादी सागौन बाई अपनी 5 वर्षीय पोती ज्ञानेश्वरी के साथ अपने खेत में धान का रोपा लगाने गई थी। वही काम खत्म होने के बाद नदी में दोनों हाथ-पांव धो रहे थे। इस दौरान पानी का तेज बहाव आने की वजह से दोनों नदी में बह गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद किया। परिवार में दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...