CG NEWS : संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास, पर्यावरण संवर्धन पर कार्यकर्ताओं को किया मार्गदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Sangh chief Dr. Mohan Bhagwat’s visit to Chhattisgarh, guidance to workers on environmental promotion

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इस समय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने पर्यावरण संवर्धन के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान डॉ. भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली में सदियों से पर्यावरण के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति और मानवता का संबंध हमेशा सह अस्तित्व पर आधारित रहा है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

डॉ. भागवत ने कहा कि भारत के त्योहार और उत्सव भी प्रकृति के साथ जुड़ी हुई परंपराओं का हिस्सा हैं, और संघ के स्वयंसेवक समाज में वही कार्य करते हैं जो समाज की आवश्यकता होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से प्रेरणा लेते हुए व्यक्तिगत स्तर से शुरुआत करने का आह्वान किया।

इस दौरान डॉ. भागवत ने संघ के पर्यावरण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि संघ ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए हैं, जिनमें ‘प्रकृति वंदन’ और ‘पॉलिथीन मुक्त अभियान’ शामिल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संघ का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और जन-जन तक इस संदेश को पहुंचाना है।

डॉ. भागवत ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु संकट से जूझ रही है, और भारत ने अपनी प्रकृति-अनुकूल परंपराओं से यह साबित किया है कि हम इस संकट से निपटने के लिए सही दिशा में चल रहे हैं।

इस अवसर पर संघ के पर्यावरण गतिविधि के प्रमुख कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां, सायकल यात्रा और हरित घर अभियान प्रमुख हैं।

संघ की इन गतिविधियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है, और लोगों को अधिक से अधिक पॉलिथीन मुक्त और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related