CG News: Public Works Department Receives Approval for Road, Bridge, Culvert, and Building Construction in the State; Funds Released.
CG News : आज नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में राज्य में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण जैसे विकास कार्यों पर चर्चा की।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 993 कार्यों के लिए 9129 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद किसी एक वर्ष में दी गई अब तक की सबसे बड़ी स्वीकृति है, जो पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
कार्यों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है। साथ ही ठेकेदारों को भी बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि सभी परियोजनाएं तेजी से पूरी हो सकें।

