CG NEWS : छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी – संतोष पांडेय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Public will never forget the insult of Chhattisgarh Mahtari – Santosh Pandey

राजगीत का तिरस्कार बर्दाश्त नहीं- भाजपा

रायपुर। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्य गीत के सम्मान में कांग्रेस नेताओं के खड़े न होने पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह अधिवेशन नहीं, यह छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मंच है। छत्तीसगढ़ के राजगीत का सम्मान न कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, प्रदेश प्रभारी से लेकर सभी राष्ट्रीय व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के मन में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी का कोई सम्मान नहीं है।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बात बात पर छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुहाई देते नहीं थकते। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया। छत्तीसगढ़ के गौरव को देश दुनिया में स्थान दिलाया और छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा से भटकाने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है। कांग्रेस का चरित्र यही है कि एक तरफ जिला मुख्यालय में मूर्ति लगाएंगे और दूसरी तरफ जब कांग्रेस को महतारी की आराधना करना हो तो छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान करने की जरूरत महसूस नहीं करते।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को कुलपति छत्तीसगढ़ का चाहिए और राज्यसभा भेजने के लिए छत्तीसगढ़िया से परहेज कर बाहरी लोगों को चुना जाता है। कांग्रेस की दोहरी मानसिकता में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी के लिए कोई स्थान नहीं है। ये सिर्फ छत्तीसगढ़ का दोहन कर रहे हैं। जिस राज्य की जनता का धन उड़ाकर कांग्रेस ने अधिवेशन के नाम पर फाग खेली है, उस राज्य की अस्मिता का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने से कांग्रेस बाज नहीं आई। छत्तीसगढ़ महतारी का यह अपमान छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी और छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के लिए कांग्रेस को कभी माफ नही किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related