CG NEWS : पत्थलगांव को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी, विधायक गोमती साय ने जताया आभार

Date:

CG NEWS: Pathalgaon gets municipal status, notification issued, MLA Gomti Sai expressed gratitude

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पत्थलगांव नगर पंचायत को अब नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्रअधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस ऐतिहासिक निर्णय के पीछे विधायक गोमती साय की प्रमुख भूमिका रही। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पत्थलगांव दौरे के दौरान विधायक साय ने नगर पालिका बनाए जाने की मांग रखी थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी। अब सरकार द्वारा इस पर अमल करते हुए पत्थलगांव को नगर पालिका का दर्जा दे दिया गया है।

इस मौके पर विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा, यह निर्णय पत्थलगांव के विकास की दिशा में मील कापत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर नगर सेवाएं मिलेंगी और शहरी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

नगर पालिका बनने से पत्थलगांव को अब अधिक बजट, योजनाओं का विस्तार और नागरिक सुविधाओं में सुधार की संभावनाएं मिलेंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related