CG NEWS : छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय गौरव – राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जनजातीय सशक्तिकरण में देशभर में छत्तीसगढ़ नंबर वन

Date:

CG NEWS: National pride for Chhattisgarh – President honored, Chhattisgarh number one in the country in tribal empowerment

नई दिल्ली/रायपुर। जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए आज छत्तीसगढ़ को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य” घोषित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

राज्य सरकार की ओर से यह सम्मान जनजातीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने राष्ट्रपति के करकमलों से प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुआल ओराम, राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर भी मौजूद रहे।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समस्त विभागीय अधिकारियों और फील्ड टीम को बधाई देते हुए कहा —

“यह सम्मान राज्य के उन कर्मयोगियों के परिश्रम और समर्पण की पहचान है, जिन्होंने जनजातीय सशक्तिकरण को धरातल पर साकार किया है।”

कार्यक्रम में धमतरी और कोरिया जिलों के कलेक्टरों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, वहीं राज्य के एक स्टेट ट्रेनर को व्यक्तिगत श्रेणी में पुरस्कार मिला।

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत मोहला-मानपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और धमतरी जिलों को ‘स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड’ प्राप्त हुआ, जो यह दर्शाता है कि राज्य में जनजातीय सेवा और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी रूप से लागू हो रहे हैं।

आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा —

“यह सम्मान हमारे अधिकारियों, फील्ड कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने दूरस्थ अंचलों तक योजनाओं की रोशनी पहुँचाई है।”

पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जनजातीय शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कई अभिनव पहलें की हैं।

आदि कर्मयोगी अभियान ने प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा दी है, जबकि पीएम जनमन योजना ने आदिवासी समाज के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया है।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के जनजातीय कल्याण विभागों के अधिकारी, परियोजना निदेशक, विकास सहयोगी संस्थाएँ और जनजातीय प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related