CG NEWS : सांसद अरुण साव पहली बार पहुंचे रायपुर, BJP ने किया जोरदार स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP Arun Sau reached Raipur for the first time, BJP warmly welcomed

रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बिलासपुर सांसद अरुण साव पहली बार रायपुर पहुँचे। उनकी फ्लाइट के लैंड करने से पहले ही एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्रियो, विधायकों, सांसदों व भाजपा पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा था, सभी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का आतिशबाजी और पुष्प हार पहना कर स्वागत किया।

पूर्व मंत्रियो, सांसदों, विधायकों, समेत पार्टी के प्रमुख नेताओ ने नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट में किया गया। इसके बाद अरुण साव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एकात्म परिसर के लिए रवाना हुए। इस बीच जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने पंडाल लगाकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया।

बड़े भाजपा नेता पूर्व मंत्री, विधायक,सांसद, प्रदेश पदाधिकारी एयरपोर्ट नहीं पहुँच पाए वे सभी एकात्म परिसर में ही अरुण साव का स्वागत करेंगे। यहां प्रदेश के सभी भाजपा जिला अध्यक्षों को पहुँचने के निर्देश दिए गए है। स्वागत के बाद यहां सभी नेताओं से साव पहले दो दो मिनट की औपचारिक मुलाकात करेंगे। अरुण साव का इसके बाद अगला कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में है। यहां वे नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। यहां भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

पिछले दिनों भाजपा के केंद्रीय संगठन ने विष्णुदेव साय की जगह बिलासपुर सांसद अरुण साव को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद अरुण साव दिल्ली रवाना हो गए थे, उन्होंने वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़े भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। फिर अभी दोपहर की फ्लाइट से अरुण साव वापस लौटें। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका छतीसगढ़ में पहली बार आगमन हुआ है। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्रियों,सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, भाजपा के जिला अध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में राजधानी पहुँचने के निर्देश दिए थे। कई पूर्व मंत्री ,सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी एयर पोर्ट पर नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुँचे थे। जिन्होंने अरुण साव के पहुँचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related