CG NEWS : क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात 

Date:

CG NEWS: Krida Bharati delegation met CM

रायपुर। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में छतीसगढ़ के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने के लिये धन्यवाद दिया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन समिति गठन किए जाने के लिए आभार प्रकट किया।

खेल मंत्री टंक राम के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया। छतीसगढ़ में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु राज्य खेल महोत्सव आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में छतीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डुमरे, हर्षा साहू , छगन सोनवानी, सौरव सोनी एवम् सतीश यादव उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related