CG NEWS: किसानों के आंदोलन का असर, गरियाबंद प्रशासन ने  धान खरीदी केंद्र खोलने की दी मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: गरियाबंद। धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम करने वाले किसानों की मेहनत रंग लाई है। प्रशासन ने पारागांवडीह में धान खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दी है। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए चक्काजाम समाप्त कर दिया।

बता दें कि पारागांवडीह, जंगल धवलपुर और बेगरपाल पंचायत के करीब 15 गांवों के किसान पिछले 6 सालों से खरीदी केंद्र की मांग कर रहे थे। लगातार अनदेखी से नाराज होकर किसानों ने आज सिकासेर जीरो पॉइंट के पास नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया था।

स्थिति को संभालने एसडीएम तुलसी दास मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। चर्चा के बाद प्रशासन ने चालू खरीदी सत्र में केंद्र खोलने की सहमति दे दी। इसके बाद हाइवे पर आवागमन बहाल हो गया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related