CG NEWS : ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से बर्फ फैक्ट्री मालिक की दर्दनाक मौत, कर्मचारी गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Ice factory owner dies tragically due to oxygen cylinder blast, employee critical


रायगढ़, 3 जून।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बर्फ फैक्ट्री में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सुभाष बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री मालिक संजय सहगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।

धमाके में उड़ गए शरीर के चीथड़े

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब संजय सहगल एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की ताकत इतनी अधिक थी कि संजय के शरीर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्राहकों के सामने हुआ हादसा

हादसे के वक्त फैक्ट्री में तीन ग्राहक भी बर्फ लेने पहुंचे थे। संजय का कर्मचारी उन्हें बर्फ दे रहा था कि तभी तेज धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। परिजन भी शोर सुनकर घर से बाहर निकले, जहां उन्होंने संजय को खून से लथपथ हालत में पाया।

एक कर्मचारी की हालत गंभीर

धमाके में फैक्ट्री का एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जांच जारी, सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सिलेंडर में गैस लीकेज या अत्यधिक प्रेशर माना जा रहा है, लेकिन अभी पुख्ता कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस द्वारा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है और लापरवाही की भी जांच प्रारंभ हो चुकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related