CG News: राशन दुकानों में आज लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, हर परिवार को मिलेगा सुरक्षा कवच कार्ड

Date:

CG News: रायपुर : स्वास्थ्य सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 13 अक्टूबर को ‘आयुष्मान कार्ड महाअभियान’ चलाया जा रहा है. इस एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों की पीडीएस यानी शासकीय राशन दुकानों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा. सरकार ने प्रदेश की आम जनता को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की योजना लागू की है. जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने के लिए आज शहर में लगने वाले शिविरों में प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे सभी को 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त हो सके.

नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, ताकि पहचान सत्यापन कर कार्ड तुरंत जारी किया जा सके. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने कहा है.

शिविर में बनेगा वय वंदना कार्ड
आज शिविर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वय वंदना कार्ड’ भी बनाए जाएंगे. जिनके आधार कार्ड में न्यूनतम आयु 70 वर्ष अंकित है, वे इस योजना के पात्र होंगे. ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिन्हें पहले से सामान्य आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है, उन्हें 70 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक होगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related