CG NEWS : राष्ट्रीय किसान मेला से लेकर सांस्कृतिक माहोत्सव तक .. सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम

Date:

CG NEWS: From National Kisan Fair to cultural festival… busy schedule of CM Vishnudev Sai

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया में हैं। सीएम कल बस्‍तर प्राधिकरण की बैठक के लिए जशपुर गए थे। बैठक के बाद सीएम ने रात्रि विश्राम वहीं किया। आज स्‍थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री दोपहर करीब एक बजे राजधानी लौटेंगे।

मुख्‍यमंत्री का हेलीकाप्‍टर सीधे नवा रायपुर के पुलिस मुख्‍यालय में स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से सीएम मंत्रालय जाएंगे। मुख्‍यमंत्री मंत्रालय से 2 बजकर 40 मिनट पर इंदिरा गांधी कृषि विश्‍वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। वहां राष्‍ट्रीय किसान मेला में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री सीधे डंगनिया स्थित बिजली कंपनी के मुख्‍यालय पहुंचेंगे। जहां कंपनी में नव नियुक्‍त इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही मुख्‍यमंत्री पीएम सूर्यघर योजना की प्रचार समाग्री का विमोचन करेंगे।

पॉवर कंपनी से मुख्‍यमंत्री का काफिला 5 बजे रोहिणीपुरम पहुंचेगा, जहां वे विवेकानंद सभागार में क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक माहोत्‍सव में शामिल होंगे। वहां से सीएम शाम 6 बजे सीएम हाउस पहुंच जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक!

CG WEATHER ALERT : Double weather attack in Chhattisgarh! रायपुर।...

PETROL DIESEL PRICE : महंगा होगा पेट्रोल?

PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive? नई दिल्ली।...