CG NEWS : सीएम और मुख्यसचिव को किसानों की चेतावनी ! निर्माणाधीन करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा मामला

CG NEWS : Farmers’ warning to CM and Chief Secretary! Case related to Karni Krupa Private Limited under construction
महासमुंद। किसान रथ यात्रा का समापन सभा लोहिया चौक महासमुंद में आज दोपहर 1:00 बजे हजारों किसान रायपुर, महासमुंद, धमतरी, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, बलोदा बाजार, कोरबा से शामिल हुए।
आज दोपहर 1:00 बजे प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, पी चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप, छन्नूलाल साहू, श्रीधर चंद्राकर, वेगेंद्र सोनबेर, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार, डॉ. पंचराम सोनी, चंद्र प्रकाश साहू, गिरधारी सिंह ठाकुर, गणपति पटेल, गोवर्धन वर्मा, ब्रिज बिहारी साहू, चिंतामणि सोनबर, विमल ताम्रकार, महेंद्र सिंह कौशिक, घनाराम साहू, लीला राम साहू, रामसिंह कवर, मुनू बाई पटेल, डिगेश्वरी चंद्राकर, राधाबाई सिन्हा, नीराबाई ध्रुव सरपंच, रितु महंत आदि ने सभा एवं रैली का नेतृत्व किया। किसान मजदूर एवं शोषितों के मसीहा राम मनोहर लोहिया के नाम से स्थापित चौक महासमुंद में आज हजारों किसान, मजदूर, महिला किसान एवं छात्रों की विशाल सभा को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक और उनके दलाल महासमुंद जिला के नौकरशाह, स्थानीय विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को आड़े हाथों लेते हुए गरजे। उन्होंने कहा कि पैसे की दलाली में किस प्रकार से जिलाधीश, एस.पी., एम.एल.ए. सहित सभी नौकरशाह भ्रष्ट उद्योगपति को जेल भेजने के बजाय उसको बचाने के लिए जुटे हुए हैं। फर्जी दस्तावेजों की दुहाई दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत महासमुंद जिला में निर्माणाधीन करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड है।
दुबे ने जिला प्रशासन, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि, 15 दिन के भीतर सत्याग्रही किसानों के प्रतिनिधियों को बुलाकर हल नहीं निकालते तो महानदी मोड़ से लेकर सरायपाली तक रास्ता रोकने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा। इसमें जो भी अप्रिय घटनाएं घटेगी उसके लिए जिलाधीश एवं एस.पी. महासमुंद की जिम्मेदारी होगी। सिंहनाद करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि, गांधीवादी तरीके से चल रहे धरना सत्याग्रह को हमारी कमजोरी ना समझें। हम क्रांतिकारी कदम भी उठा सकते हैं। हम राज्य आंदोलनकारी हैं। राज्य भीख में नहीं लिए हैं। हमने दर्जनों बार जेल का दरवाजा खटखटाया हैं। अन्यथा किसानों के अधिकार पर दलाली और डकैती करने वाले को कभी माफ नहीं करेंगे।
गगनभेदी नारा और कविता पाठ कर छन्नूलाल साहू ने किसानों का उत्साहवर्धन किया। आज जो 483 वे दिन धरना सत्याग्रह कर पूरे भारत में इतिहास रचने का कार्य किया है। श्रीधर चंद्राकर ने कहा कि, विश्व धरोहर शिरपुर पर्यटन स्थल और कोड़ार बांध को बचाने के लिए किसान कुछ भी कर सकते हैं। किसान अन्नदाता और देश के पालक हैं। उनके साथ गद्दारी करना देशद्रोह के समान है। महिला नेत्री डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि, यह ऐतिहासिक सभा और रैली भ्रष्टाचार में डूबे जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकर को जगाने के लिए है। इतने में भी नहीं जागे तो विधायक चंद्राकर को हराकर ही दम लेंगे।
दाऊ जी. पी. चंद्राकर, लालाराम वर्मा, अशोक कश्यप, वेगेंद्र सोनबेर, अशोक ताम्रकार, डॉ. पंचराम सोनी, चंद्र प्रकाश साहू, गिरधारी सिंह ठाकुर, गणपति पटेल, चिंतामणि सोनबेर, विमल ताम्रकार, महेंद्र सिंह कौशिक, घनाराम साहू, लीलाराम साहू, मुनू बाई पटेल, डिगेश्वरी चंद्राकर, राधाबाई सिन्हा, नीराबाई ध्रुव सरपंच, रितु महंत आदि ने भी सभा को संबोधित किया। सभा एवं रैली के उपरान्त मुख्यमंत्री के नाम जीलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। मंच का संचालन उदयराम चंद्राकर ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने किया।