CG News : कलेक्टर ने अस्पतालों के लाइसेंस किये रद्द, कारवाई से संचालकों में मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Collector Revokes Hospital Licenses; Action Sparks Panic Among Operators

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी कारवाई सामने आ रही है, जहां कलेक्टर के आदेश पर 48 अस्पतालों को नोटिस, 5 निजी अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर देने से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। 48 अस्पतालों को गंभीर कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 इन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द  

  1. दाउजी मेमोरियल अस्पताल
  2. प्राची अस्पताल
  3.  जीवन ज्योति अस्पताल
  4.  IMI हॉस्पिटल
  5.  आशीर्वाद नर्सिंग होम

 

अस्पतालों में पाई गई भारी कमियाँ 

दरअसल, कलेक्टर ने जिले के 124 अस्पतालों के भौतिक जांच के निर्देश दिए थे साथ ही नर्सिंग होम एक्ट और आयुष्मान मानकों की जांच भी शामिल थी। जिसमें जिले के 5 अस्पतालों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए वहीं 48 संस्थानों में गंभीर कमियां पाई गईं। जिसके बाद कलेक्टर ने इनको कारण बताओ नोटिस थमाया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का प्रयास

कलेक्टर अभिजीत सिंह की कारवाई ने साफ कर दिया है की जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित इलाज मिल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related