CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने विज्ञान(science) के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें दिखाई पड़ती हैं। इसे दूर करने के लिए परिष्कृत सोच उत्पन्न करना जरूरी है। लोगों के जीवन स्तर( life style) में सुधार और तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।

आज के दिन ( today)

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन सभी विज्ञान संस्थानों जैसे प्रयोगशालाओं, एकेडमी, स्कूल, कॉलेज आदि में वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय व दूसरे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और विज्ञान की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाते है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...