CG NEWS : निकाय चुनाव के लिए भाजपा की प्रांतीय अपील समिति घोषित, गौरीशंकर अग्रवाल बने संयोजक

Date:

CG NEWS: BJP’s provincial appeal committee declared for civic elections, Gaurishankar Aggarwal becomes the convener.

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रांतीय अपील समिति और जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समिति और प्रभारियों की सूची जारी की।

प्रांतीय अपील समिति –

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को प्रांतीय अपील समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में चंदूलाल साहू, डॉ. सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज और श्रीमती प्रभा दुबे को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

संभाग प्रभारियों की घोषणा –

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए संभाग स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की।

बस्तर संभाग: रजनीश कुमार सिंह (प्रभारी), निरंजन सिन्हा (सहप्रभारी)।
सरगुजा संभाग: राजा पांडेय।
रायपुर संभाग: सौरभ सिंह (प्रभारी), जगन्नाथ पाणिग्रही (सहप्रभारी)।
दुर्ग संभाग: भूपेंद्र सवन्नी।
बिलासपुर संभाग: अनुराग सिंह देव।
जिला प्रभारियों की सूची

रायपुर संभाग:

रायपुर शहर: खूबचंद पारख
रायपुर ग्रामीण: विकास मरकाम
बलौदाबाजार: मोतीराम चंद्रवंशी
गरियाबंद: सुरेंद्र पाटनी
महासमुंद: केदार गुप्ता
धमतरी: नीलू शर्मा

दुर्ग संभाग:

भिलाई: संदीप शर्मा
दुर्ग: राजीव अग्रवाल
बेमेतरा: विकांत सिंह
बालोद: शंकर अग्रवाल
राजनांदगांव: अवधेश चंदेल
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी: कोमल जंघेल
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: अजय तिवारी
कवर्धा: लोकेश कावड़िया

बस्तर संभाग:

कांकेर: यशवंत जैन
कोंडागांव: आलोक सिंह ठाकुर
नारायणपुर: भरत मटियारा
बस्तर: जी. वेंकटेश्वर राव
दंतेवाड़ा: श्रीनिवास राव मद्दी
सुकमा: विद्याशरण तिवारी
बीजापुर: गौतम गोलछा

बिलासपुर संभाग:

बिलासपुर: इंद्रजीत सिंह गोल्डी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी
मुंगेली: प्रहलाद रजक
सक्ती: गुरुपाल सिंह भल्ला
जांजगीर-चांपा: चुन्नीलाल साहू
कोरबा: लखन लाल साहू
सारंगढ़-बिलाईगढ़: निर्मल सिन्हा
रायगढ़: विकास महतो

सरगुजा संभाग:

जशपुर: रामकिशुन सिंह
सरगुजा: ज्योतिनंद दुबे
सूरजपुर: प्रबोध मिंज
बलरामपुर: अखिलेश सोनी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हरपाल सिंह भामरा
कोरिया: मुकेश तिवारी

चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा –

निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक रणनीति तैयार कर ली है। जिला प्रभारियों और प्रांतीय समिति के संयोजक को चुनावी अभियानों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related