CG NEWS: पखांजूर। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के SDO बी.पी. टंडन के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों ने अंततः प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। टंडन पर कमिशनखोरी, गाली-गलौज और हर फाइल में पैसे की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।
जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आधार पर SDO बी.पी. टंडन को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर कांकेर में अटैच कर दिया है। वहीं चुन्नीलाल स्वर्णकार, उप अभियंता उपसंभाग कोयलीबेड़ा को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा का नया प्रभार सौंपा गया है
जारी आदेश में बताया गया है कि बी.पी. टंडन के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जिसके चलते उन्हें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग कांकेर में संलग्न किया गया है। चुन्नीलाल स्वर्णकार अब अगले आदेश तक कोयलीबेड़ा में SDO का कार्यभार संभालेंगे।जिले में यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।


