CG News: पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में एक और लापरवाही, परीक्षा केंद्र पर बांट दिया गलत सेमेस्टर का पेपर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. टाइम टेबल जारी करने के बावजूद यूनिवर्सिटी सही समय पर परीक्षा आयोजित करना भूल गई, जिससे परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी दिनभर परेशान रहे.

CG News: दरअसल आज 16 जून को बीवॉक (जेम एंड जेमोलॉजी) के छठे सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित थी. लेकिन यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण परीक्षा केंद्र पर छठे सेमेस्टर के बजाय दूसरे सेमेस्टर का प्रश्न पत्र और रोल नंबर बांटे गए. न तो सही रोल नंबर उपलब्ध थे और न ही सही प्रश्न पत्र. परेशान विद्यार्थियों ने लल्लूराम.कॉम से बातचीत में बताया कि जब वे परीक्षा हाल में पहुंचे, तो वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत लेकर प्रशासनिक भवन और संबंधित विभाग का रुख किया, लेकिन वहां ताले लटके मिले. इसके बाद जब वे दोबारा परीक्षा भवन पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका प्रश्न पत्र तैयार ही नहीं किया गया है और परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

विद्यार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की यह पहली लापरवाही नहीं है. इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन परीक्षा प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं ले रहा. विद्यार्थियों ने इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर रोष जताया और तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. विद्यार्थी और अभिभावक इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related