CG News: बीएड के बाद अब डीएड अभ्यर्थियों ने BJP कार्यालय में किया प्रदर्शन, की ये  मांग…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: रायपुर. सहायक शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पदों पर जल्द 6वीं लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने आज एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही. अभ्यर्थियों ने बताया कि डीएड के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश था. 1299 लोगों को नियुक्ति दी गई. 1316 पदों में नौकरी देना बाकी है. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को बस में भरकर तूता में छोड़ा.

 

डीएड/डिप्लोमा अभ्यार्थियों का कहना है कि पंचम चरण के कॉउंसलिंग में 2600 पदों पर भर्ती हुई थी, जिसमें नॉन डीएड अभ्यर्थी के अलावा कुछ अपात्र लोग भी शामिल थे, जिनके पास डीएड और tet की डिग्री नहीं थी उन्हें भी केवल 1:1 में बुलाया गया था. दस्तावेज सत्यापन में मात्र 1299 अभ्यर्थी पात्र हुए और 1316 पद रिक्त रह गए, जिसमें अभी तक किसी को नियुक्ति नहीं मिली है. इसकी वैलिडिटी भी अभी 1 जुलाई 2025 तक बची हुई है.

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब अभी भी 1316 पद रिक्त है और भर्ती की वैलिडिटी भी बची है और हम योग्य कैंडिडेट भी बच्चे हैं, भर्ती में मेरिट लिस्ट में भी आए हैं. विभाग रिक्त पदों पर छठवें चरण की काउंसलिंग क्यों प्रारंभ नहीं कर रही है. अभ्यर्थियों ने बताया कि इस संदर्भ में विभाग कई बार जा चुके हैं लेकिन विभाग से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती और अधिकारियों का कहना कि वह अभी लिस्ट के बारे में कुछ नहीं कह सकते कि आएगी या नहीं. इससे परेशान होकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट की ओर रुख किया. 29 तारीख को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विभाग को फटकार लगाई और अगली सूची क्यों जारी नहीं की जा रही है वह पूछा, लेकिन सरकारी वकील के पास कोई जवाब नहीं था. जज नाराज होकर नोटिस जारी किए और 9 जून को फिर से लिस्टेड करने का आदेश दिए हैं, जिसमें विभाग को लिखित रूप से जवाब भी देना होगा.

 

 

बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थी छठवें चरण की काउंसलिंग जल्द प्रारंभ करने की मांग को लेकर रायपुर में कई प्रकार प्रदर्शन कर चुके हैं. बहुत से कैबिनेट मंत्री के साथ विधायकों से भी मिल चुके हैं और सभी तरह से गुहार लगा चुके हैं, जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी शामिल है. सहायक शिक्षक भर्ती के रिक्त 1316 पदों पर जल्द 6वीं लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर डीएड / डिप्लोमा अभ्यर्थी बड़ी संख्या में रायपुर कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे, उनसे मिलकर अपनी मांगों को रखा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related