CG NAXCAL BREAKING : नक्सलियों ने की हत्या, मृतक सरपंच का भाई, गांव में दहशत का माहौल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXCAL BREAKING: Naxalites killed brother of deceased sarpanch, atmosphere of panic in village

कांकेर। जिले में माओवादियों ने मंगलवार की देर रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पहले युवक को किडनैप किया फिर गांव से दूर जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। मामले की पुष्टि कांकेर के SP शलभ सिन्हा ने की है। घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित गांव हुर्रापिंजोडी में मंगलवार की देर रात माओवादी सरपंच के भाई के घर 5 से 6 लोग घुसे। पहले युवक का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए फिर जंगल में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। सुबह इलाके के ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आमाबेड़ा थाना से जवानों की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई है। फिलहाल मृतक का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related