CG NAXALITE ENCOUNER BREAKING : कई नक्सली ढ़ेर ! माओवादियों पर जवानों का बड़ा हमला .. घेर कर फायरिंग जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXALITE ENCOUNER BREAKING: Many Naxalites killed! Big attack by soldiers on Maoists..firing continues

कांकेर। कांकेर जिले के माड़ के जंगलों में शनिवार सुबह से ही सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, जहां अब तक 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं और 2 हथियार भी जब्त किए गए हैं, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मुठभेड़ की जानकारी के अनुसार, कांकेर नारायणपुर के अलावा अन्य जिले के भी फोर्स इसमें शामिल की गई है। सूत्रों से खबर निकलकर सामने आई है कि महाराष्ट्र के सुरक्षाबलों ने भी माढ़ के इलाके को घेर लिया गया है और रूक रूक के लगातार फायरिंग हो रही है।

फिलहाल, मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस मुठभेड़ को जवानों की बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related