ACCIDENT IN CG : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT IN CG: Tragic road accident in Chhattisgarh, 2 real brothers died

कोरिया। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 43 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों की पहचान अभिषेक साहू और अविनाश साहू के रूप में हुई है, जो तेंदुआ अवारापारा के रहने वाले थे और सब्जी का व्यापार करते थे।

हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके पिकअप वाहन को सामने से टक्कर मार दी। घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल छोटू का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। घटना से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है और मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related