CG NAXALI ENCOUNTER : नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXALI ENCOUNTER : डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए जवान आशीष शर्मा ने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं जवान की शहादत के बाद पूरे बल और क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। मुठभेड़ में जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें साथी जवानों ने तुरंत डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जवान के अस्पताल पहुंचने की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल भी अस्पताल पहुंचीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related