CG NAXAL BREAKING : सरहद पर माओवादियों ने की युवक की हत्या, सड़क पर फेंक गए लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Naxal BREAKING: Maoists killed a youth on the border, the dead body was thrown on the road

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादी युवक का अपहरण कर लिए थे। 2 दिनों तक अपने साथ जंगल में घुमाए। वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस मुखबिरी के शक में मौत की सजा दे दी। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम जयराम कश्यप है जो एरपुंड का रहने वाला था। 2 दिन पहले जयराम किसी काम से कचनार क्षेत्र में गया हुआ था। माओवादियों ने वहीं से उसका अपहरण कर लिया।फिर दो दिनों तक दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में घुमाते रहे। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह हत्या कर शव को मालेवाही चौक में फेंक दिया। नक्सलियों ने पर्चा फेंका है।

इस मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। शव के पास से नीली स्याही में लिखा एक पर्चा भी मिला है। माओवादियों की अमादाई एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिछले कुछ महीनों में इतनों को मारा –

17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जनअदालत लगा कर 2 युवकों की हत्या की थी।
21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या की थी।
साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत का हत्या की थी।
साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जनअदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।
नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जनअदालत लगाकर माओवादियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इनपर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जनअदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी।
जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जनअदालत लगाकर मारा।
जनवरी 2022 में ही बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में अपने ही 2 साथी भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी पर पुलिस मुखबिरी का शक कर उन्हें भी जनअदालत लगा कर मौत की सजा दी।
10 फरवरी को माओवादियों ने दंतेवाड़ा जिले के टेटम में एक युवक की हत्या कर दी थी।
17 मार्च को माओवादियों ने बीजापुर जिले के मद्देड थाना क्षेत्र में एक पास्टर की हत्या की थी।
28 अप्रैल को दंतेवाड़ा के नीलावाया में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी।
2 मई को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके के एक कोटवार को मारा था।
27 अगस्त को कोंडागांव जिले में एक ग्रामीण की जान ले ली।
10 नवंबर 2022 को CG-तेलंगाना राज्य की सीमा पर एक युवक को मारकर फेंक दिया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related