CG LATEST NEWS : सीएम बघेल ने पूरी की घोषणा, चित्रसेन को सौंपा मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता का चेक, तो दिव्यांग ने दिलाया यह भरोसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दोनों पैर नहीं होने के बावजूद रायपुर के चित्रसेन साहू ने यूरोप जाकर रूस के माउंट एलब्रुस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन 23 अगस्त 2021 को तिरंगा लहराया था। दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन की इस साहस पर सेल्युट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 दिसंबर को आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड मैराथन’ के दौरान चित्रसेन को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

इस घोषणा पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ना केवल चित्रसेन साहू से मुलाकात की, बल्कि उन्हें अपने हाथों से 12 लाख 60 हजार रुपए का चेक भी सौंपा। इस मौके पर चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री बघेल को सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब पर्वतचोटी माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।

ऐसे आए चर्चा में

रायपुर के पर्वतारोही चित्रसेन साहू ने रूस का माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहराया। चित्रसेन के दोनों पैर नहीं हैं। वो आर्टिफिशियल लेग्स की मदद से चलते हैं। एलब्रुस पर दोनों आर्टिफिशियल पैरों से चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बने। 23 अगस्त को उन्होंने ये कामयाबी हासिल की, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन होता है। चित्रसेन ने बताया कि इस चढ़ाई को पूरा करने में उन्हें 8 घंटे का वक्त लगा। पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर उन्होने तिरंगा फहराया। देश और दुनिया को प्लास्टिक फ्री बनाने और दिव्यांगो को अपने पैरों पर खड़ा होने का संदेश दिया। इस पूरे मिशन में चित्रसेन का सहयोग, नॉर्थ अमेरिका में रहने वाले छत्तीसगढ़ियों के संगठन नाचा ने किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related