CG GST RAID UPDATE : 2 फर्मों पर बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GST RAID UPDATE: Big revelation on 2 firms

रायपुर। रायपुर में स्टेट GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्मों का पूरा खेल खोल दिया। भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स में लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स पर तड़के सुबह 4 बजे छापा मारा गया।

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का मामला सामने आता गया। दस्तावेज खंगालने के बाद करीब 1 करोड़ रुपए की GST चोरी पकड़ी गई है।

करीब 10 अधिकारियों की टीम ने एक साथ दोनों फर्मों के 4 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी थी। शिकायत पहले से ही थी कि ये फर्म बोगस बिलिंग के जरिए बड़ा खेल कर रही हैं।

अब GST विभाग इन दोनों फर्मों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, जिसमें भारी जुर्माना, टैक्स रिकवरी और कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है।

साफ है, रायपुर में टैक्स चोरी करने वालों पर अब शिकंजा और कसने वाला है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related