CG : यात्रियों के लिए खुशखबरी; रथयात्रा पर छग में चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • झारखंड रूट पर रिकॉर्डतोड़ बारिश से प्रभावित हुआ रेल यातायात
  • रथयात्रा पर यात्रियों को राहत देने गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन की घोषणा

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों के लिए दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर झारखंड रूट पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बारिश की वजह से रैक की उपलब्धता पर असर पड़ा है, जिससे दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रथयात्रा महोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है

झारखंड रूट पर जारी जबरदस्त बारिश के चलते कई जगहों पर रेल संचालन में बाधा आई है। इससे रैक की उपलब्धता प्रभावित हुई है और इसी कारण 19 जून को चलने वाली टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 20 जून को बिलासपुर से टाटानगर जाने वाली एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य लें।इधर रथयात्रा पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया-खुर्दारोड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई 2025 तक कुल 5 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित 18 कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली, महासमुंद, खरियार रोड, बालांगीर, सम्बलपुर होते हुए खुर्दारोड और भुवनेश्वर तक जाएगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। रथयात्रा जैसे बड़े पर्व पर यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

रथयात्रा के लिए यह स्पेशल ट्रेन 26 जून से शुरू होगी, जो 28, 30 जून, 2 और 5 जुलाई को गोंदिया से कटक जाएगी, जबकि वापसी में 28, 29 जून, 1, 3 और 7 जुलाई को लौटेगी. ऐसे में यात्रियों को पूरे 2 हफ्ते तक इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related