CG: पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये समितियां “धोखा नीतियां” हैं. यह सिर्फ लटकाने, भटकाने का काम करती हैं

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस की ये समितियां “धोखा नीतियां” हैं. यह सिर्फ लटकाने, भटकाने का काम करती हैं. शराबबंदी के लिये अध्ययन समिति बनाई लेकिन 3 साल बाद भी क्या हुआ?. पुलिसकर्मियों के लिए हाई पावर कमेटी बनाई क्या हुआ अब तक? पूर्व सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार अब युवाओं को ठगने रोजगार मिशन का जुमला लेकर आई है.बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में 12 से 15 लाख नये रोजगार के अवसरों का सृजन करने के लिए राज्य शासन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता वाले छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के गठन का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसके उपाध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।  लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक सहित विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य होंगे।

राज्य में विगत 3 वर्षों में सभी जिलों में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक अभिनव कार्यक्रम आरंभ किये गये हैं, जिनसे बड़ी संख्या में रोजगार के स्थाई अवसरों का सृजन हुआ है तथा लोगों की आय एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related