CG FIRE ACCIDENT : सबसे बड़े LIC दफ्तर में भीषण आग, दस्तावेज सहित सब जलकर खाक, दरवाजा तोड़कर पहुंची दमकल की टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

A massive fire broke out in the biggest LIC office, everything including documents burnt to ashes, the fire brigade reached by breaking the door

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के LIC दफ्तर में शुक्रवार को भीषण आग की घटना सामने आई है। आग की लपटें इतनी तेज़ थी की दमकल विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां लाखों रूपए के सिस्टम, फर्नीचर सहित अन्य दस्तावेज सब जलकर ख़ाक हो गए।

बता दे कि इस भीषण आग को सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने देखा और तत्काल पुलिस को दमकल के अधिकारीयों को इसकी सूचना दी। मामला रामनगर चौकी क्षेत्र में कल्लेक्ट्रेट के पास के LIC ऑफिस का है। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ है, जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले और उन्होंने ऑफिस में आग को देखा। तेज़ आग की लपटें खिड़की से साफ़ दिखाई दे रही थी। तभी पुलिस और दमकल के अधिकारीयों को सूचना दी गई।

आग की खबर पता लगते ही LIC के अफसर और कर्मचारी सब मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह ऑफिस जिले की सबसे बड़ी कंपनी का है। आग इतनी तेज़ थी ऑफिस में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर, दस्तावेज सहित अन्य सामान जलकर ख़ाक हो गए। वहीँ नुक्सान के बारे में अब तक ठीक से बताया नहीं गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related