CG ELECTION WATCH : भाजपा के बाद अब कांग्रेस में ब्राह्मण समाज को उपेक्षा ?

Date:

CG ELECTION WATCH: After BJP, now Congress is ignoring Brahmin community?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। मतदान की तिथि भी घोषित कर दी गई हैं। भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी हैं, वही कांग्रेस अभी भी मंथन कर रही है।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज ने गंभीर आरोप लगाएं –

बता दे कि छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज, जिनकी अच्छी खासी संख्या प्रदेश के 18 विधानसभा में है प्रदेश के 15% जमीनों में कृषि कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज में ऐसे अनेकों प्रतिभावान व्यक्ति, जो चुनाव में सफलता प्राप्त कर सकते थे उनकी उपेक्षा खासकर भाजपा ने की है।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा हैं और इससे काफी आक्रोशित है। समाज ने कई मीटिंग की और राजनीतिक पार्टियों से खुलकर प्रतिभावान व्यक्तियों के लिए टिकट की मांग की थी। भाजपा में ज्यादा उपेक्षा होने के कारण इस पार्टी के लिए नाराजगी ज्यादा हैं।

कांग्रेस भी करेगी कुछ ऐसा ? –

बताते चले कि कांग्रेस आज या कल शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। वही सूची जारी होने से पहले कांग्रेस के कई सक्रिय दावेदार और जीतने लायक प्रत्याशी को टिकट काटने का डर सता रहा है। जाति संगठन के लोग अभी तक चुप थे, लेकिन अब खुलकर सामने आ रहें हैं।

देखना लाजमी होगा कि क्या भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी ब्राह्मण समाज को नाराज करेगी या फिर इनका कुछ अलग प्लान तैयार हैं। लेकिन यह बात तो निश्चित है प्रदेश में अच्छी खासी संख्या के बावजूद समाज को राजनीतिक दलों से उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related