CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एक नई FIR दर्ज

Date:

CG ED BREAKING: A new FIR registered in Chhattisgarh liquor scam, names of 5 people including IAS ..

रायपुर। ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में फ़र्ज़ी होलोग्राम छापकर शराब बेचने के मामले में FIR दर्ज कराई हैं। ईडी ने दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा अंतर्गत आने वाले कासना थाना में नया मामला दर्ज कराया है। इस मामले में ईडी ने आईएएस, आबकारी विभाग अधिकारी, व्यापारी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज FIR में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के इन अफसरों ने शराब माफिया के साथ सांठगांठ करके बड़े पैमाने पर देसी शराब की अवैध बिक्री करवाई है। इस अवैध बिक्री के लिए ग्रेटर नोएडा की कम्पनी ने फर्जी होलोग्राम छापे हैं। यह मुकदमा रविवार को ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली में दर्ज करवाया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related