CG क्राइम News: प्रिंसिपल नाबालिग छात्राओं के साथ करता था गंदी हरकत, आक्रोशित परिजनों ने की पिटाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एक कर्मचारी की भी पिटाई की है। पीड़ित बच्चियों के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने स्‍कूल में जमकर हंगामा किया और कर्मचारी की पिटाई भी कर दी है।

मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें कि डूमर तालाब स्थित रोटरी कॉस्मो शासकीय प्राथमिक शाला का प्रिंसिपल दिलीप भगत पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल दिलीप भगत छत्राओं के साथ छेड़छाड़ और गन्दी हरकते करता था। इस मामले में स्कूल के कर्मचारी का भी शामिल होना बताया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related